फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवाहिता की फंदे से लटकी हुई मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन
गौरी बाजार। क्षेत्र में एक विवाहिता का शव शुक्रवार की देर रात घर में फंदे से लटका मिला है। घटना के बाद परिवार में मातम छा गया। सूचना पर पहुंंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। आशंका जताई जा रही है कि विवाहिता ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर जान दी है।
विज्ञापन

गौरीबाजार थाना क्षेत्र के ग्राम हरेरामपुर निवासी मनोज कुमार की पत्नी मीना देवी (28) का शव शुक्रवार की देर रात फंदे से लटका मिला। शव देख परिजनों के होश उड़ गए। शोर सुनकर आसपास के लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई। इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। घटना के समय विवाहिता का पति घर पर नहीं था। वह कुछ दिन पूर्व किसी रोजगार के सिलसिले में दूसरे प्रदेश गया है। उसकी डेढ़ वर्ष पूर्व ही शादी हुई थी। अभी मायके वाले नहीं पहुंच पाए हैं। इस संबंध में थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मिश्रा ने बताया कि विवाहिता की मौत के मामले में कोई तहरीर नहीं मिली है। घटना की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें