फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संदिग्धावस्था में विवाहिता की मौत

Sun, 03 Aug 2025 11:54 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। बरठा बाबू गांव में एक विवाहिता की रविवार को संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। जानकारी के अनुसार, बरठा बाबू गांव निवासी 26 वर्षीय प्रीति सिंह पत्नी देवेंद्र सिंह की संदिग्ध अवस्था में मौत हो गई। उसकी शादी दो साल पहले हुई थी। बिना पुलिस को सूचना दिए परिजन अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे, तभी किसी गांव के शख्स ने फंदा लगाकर विवाहिता की मौत की सूचना पुलिस को दे दी। सूचना मिलते ही थानाध्यक्ष दिलीप सिंह पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। सीओ अंशुमन श्रीवास्तव ने मौके पर पहुंचकर लोगों से जानकारी ली। थानाध्यक्ष दिलीप सिंह ने बताया कि विवाहित के गले पर पर खरोच का निशाना था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें