फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: संसाधनों पर मिलेंगे अंक, मेरिट पर बनेंगे परीक्षा केंद्र

Wed, 16 Oct 2024 03:35 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर जिले में तैयारी चल रही हैं। फरवरी में प्रस्तावित परीक्षा के लिए केंद्रों का भौतिक सत्यापन अंतिम दौर में है। अधिकारी विद्यालयों का निरीक्षण कर संसाधनों के आधार पर उन्हें नंबर दे रहे हैं।
राजकीय, वित्तपोषित, व स्व वित्त पोषित विद्यालयों के लिए एवं स्मार्ट क्लास से युक्त विद्यालय के लिए अलग-अलग अंक निर्धारित किए गए हैं।
इसी के आधार पर विद्यालयों को नंबर दिया जा रहा है। जिन विद्यालयों में सुविधा पर्याप्त होगी, मेरिट के आधार पर उनका केंद्र बनाने के लिए चयन किया जाएगा। जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा को लेकर तैयारियां जोर शोर से चल रही हैं। यहां कुल 22 राजकीय, 122 एडेड और 409 वित्तपोषित विद्यालय हैं। परीक्षा के मद्देनजर यहां की व्यवस्था को दुरुस्त किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों के भौतिक सत्यापन के बाद केंद्र निर्धारण की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। इसके लिए इस बार मेरिट के आधार पर इनका चयन किया जाएगा।
इंटर स्तर के विद्यालयों को 20 अंक, हाईस्कूल स्तर के स्कूलों को 10 अंक, राजकीय विद्यालय को 50 अंक, अशासकीय सहायता प्राप्त स्कूल को 40 अंक और स्ववित्तपोषित माध्यमिक स्कूल को 20 अंक दिए जाने हैं। प्रदेश व जिला स्तर पर टाॅप-10 मेरिट वाले स्कूलों के लिए 20 अंक निर्धारित किए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें