फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: करंट से मार्बल मिस्त्री की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। करंट से मार्बल मिस्त्री की मौत हो गई। वह गीले फर्श पर तार टूट कर गिरने से उसकी चपेट में आ गया। आसपास के लोगों ने उसे गंभीर अवस्था में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नगर पंचायत रामपुर कारखाना के ठाकुर मंदिर में मार्बल लग रहा है। बिहार का ठेकेदार मार्बल घिसाई का काम कर रहा है। इस दौरान रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के पिपराइच गांव निवासी कपूर प्रसाद (35) पुत्र छेदी प्रसाद भी काम कर रहा था। रविवार को वह फर्श की घिसाई कर रहा था। फर्श पर पानी भी गिरा था। इसी दौरान तार टूट कर फर्श पर गिर गया। इससे मजदूर को करंट लग गया। मौके पर किसी के मौजूद नहीं होने से वह करंट की चपेट में आने से गंभीर रूप से तड़पते हुए झुलस गया। शोर सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और बिजली आपूर्ति बंद की। उसे प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र डुमरी पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें