फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: कई शिक्षक मिले अनुपस्थित, नामांकित छात्रों के सापेक्ष मौके पर मिले कम

विज्ञापन
विज्ञापन
बीएसए ने बनकटा क्षेत्र के सात परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बेसिक शिक्षा अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने मंगलवार को बनकटा क्षेत्र के सात परिषदीय स्कूलों का औचक निरीक्षण किया। इसमें यहां व्याप्त अव्यवस्था एवं लापरवाही की पोल खुल गई। कुछ में शिक्षक बिना अवकाश लिए ही गायब मिले तो कहीं नामांकित छात्राें के सापेक्ष मौके पर कम मिले। लापरवाह शिक्षकों का एक दिन का वेन काटने एवं उन्हें नोटिस भी जारी की गई है।
विज्ञापन


सुबह आठ से साढ़े बजे तक किए निरीक्षण में बीएसए सबसे पहले कंपोजिट विद्यालय बंगरा बाजार पहुंची। यहां कुल नामांकन 276 बच्चों के सापेक्ष 85 ही मौजूद मिले। तैनात सात अध्यापकों में मौके पर श्याम मनोहर गुप्ता एवं नूर आलम अंसारी ही उपस्थित पाए गए। प्रभारी प्रधानाध्यापक गणेश शाह अग्रिम हस्ताक्षर बनाकर अनुपस्थित थे। सहायक अध्यापक धीरेद्र सिंह, गिरिजेश मल्ल, शिक्षामित्र उषा सिंह अनुपस्थित रहीं। जबकि सहायक अध्यापक कर्मवीर भारती ने पोर्टल से अवकाश लिया था। कायाकल्प के अंतर्गत मात्र एक कमरे में टाइल्स लगा हुआ पाया गया, चहारदीवारी अपूर्ण मिली। प्राथमिक विद्यालय पड़री सुरवल प्रथम में मात्र 10 बच्चे एवं एक सहायक अध्यापक अशोक कुमार यादव परिसर में उपस्थित मिले। प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी विद्यालय की चाभी अपने साथ लेकर अनुपस्थित थे। विद्यालय बंद पाये जाने की दशा में प्रधानाध्यापक जिआउल्लाह अंसारी बाधित किया गया। संविलियन विद्यालय रहिमपुर के निरीक्षण में सभी अध्यापक उपस्थित थे। अध्ययनरत बच्चों का अधिगम स्तर ठीक पाया गया। कंपोजिट विद्यालय मिश्रौली में नामांकित 237 के सापेक्ष 157 बच्चे उपस्थित मिले। तैनात कुल चार शिक्षक, दो अनुदेशक व एक अनुचर में सहायक अध्यापक आलोक कुमार यादव अनुपस्थित थे तथा सत्यवती गुप्ता छह जुलाई से विद्यालय से बिना अवकाश स्वीकृत कराए अनुपस्थित मिलीं। अनुदेशक आशा देवी तीन जुलाई से लगातार गायब थीं। प्राथमिक विद्यालय टोला प्रेमराय में नामांकित 76 बच्चों के सापेक्ष 55 उपस्थित मिले। विद्यालय में आपरेशन कायाकल्प के अन्तर्गत कोई कार्य नहीं हुआ पाया गया। कंपोजिट विद्यालय छपरा बुजुर्ग में कुल नामांकन 156 के सापेक्ष मौके पर 67 बच्चें उपस्थित रहे। प्राथमिक विद्यालय बाघाछापर में पंजीकृत 45 बच्चों में 23 बच्चे उपस्थित रहे। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत कोई कार्य नहीं कराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें