देवरिया। सदर तहसील स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता शुक्रवार को राजकीय इंटर कॉलेज के खेल मैदान में आयोजित हुई। चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज कॉलेज देवगांव के संयोजकत्व में इसमें उत्साह संग खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला क्रीड़ा सचिव संजय शाही एवं शारीरिक शिक्षा अध्यापक महापरिषद के अध्यक्ष विवेक राव ने हरी झंडी दिखाकर शुरू किया। 19 वर्षीय बालक 100 मीटर दौड़ में मनजीत सिंह बखरा इंटर कॉलेज प्रथम व यही के भीम निषाद द्वितीय रहे। 200 मीटर रेस में गौतम कुशवाहा प्रथम, मंजेश सिंह द्वितीय व अमित कुमार तृतीय रहे। 400 मीटर रेस में संदीप साहनी प्रथम, गौतम कुशवाहा द्वितीय, अमित कुमार तृतीय, 800 मीटर दौड़ में अमन, शंभू कुमार द्वितीय रहे। 17 वर्षीय बालक 100 मीटर रेस में शिवम निषाद प्रथम, शुभम गौड़ द्वितीय, संतोष निषाद तृतीय, 200 मीटर रेस में सूरज गोड प्रथम, शुभम गौड़ द्वितीय, संतोष निषाद तृतीय रहे। 400 मीटर रेस में अमन कुमार प्रथम, गौरव सिंह द्वितीय, विवेक मणि तृतीय, 800 मीटर रेस में गौरव सिंह प्रथम, आशीष नाथ सिंह द्वितीय, विवेक मणि तृतीय रहे। संवाद