फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवी गीत गाकर मनीषा ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध

Wed, 29 Oct 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
-
विज्ञापन

देवी गीत गाकर मनीषा ने किया दर्शकों को मंत्रमुग्ध


बघौचघाट। नर्मदेश्वर महादेव मंदिर परिसर मेदीपट्टी पथरदेवा में मंगलवार को छठ के उपलक्ष्य में भजन संध्या का आयोजन किया गया। इसमें लोकगायिका मनीषा श्रीवास्तव ने देवी गीत गाया। भक्तिगीतों पर लोग देर तक झूमते रहे। कार्यक्रम की शुरुआत नर्मदेश्वर महादेव मंदिर के अध्यक्ष सुरेन्द्र लाल श्रीवास्तव ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने सभी कलाकारों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। बिहार की भजन गायिका मनीषा श्रीवास्तव ने छठ मइया के प्रसिद्ध गीत देवी माई कईली अइसन कृपा बेटी चांद पर गईली ना, कांच ही बांस के बांहगी बांहगी लचकत जाय... गाकर सभी श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान देवेंद्र लाल श्रीवास्तव, विवेक राय, उग्रसेन दूबे, भीम यादव, अजय मद्धेशिया, महिवाल जायसवाल, प्रभुनाथ तिवारी, बादशाह तिवारी, अरविंद तिवारी, हृदयानंद श्रीवास्तव मौजूद उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें