फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दौड़ में मनीषा प्रथम और श्रेया को मिला दूसरा स्थान

Wed, 19 Feb 2025 01:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मईल। ब्लाॅक स्तरीय महाविद्यालय प्रतियोगिता का आयोजन हीरक जयंती के अवसर पर मंगलवार को श्रीराम स्नातकोत्तर महाविद्यालय तेलिया कलां में आयोजित की गई। जिसमें भागलपुर ब्लॉक के सभी महाविद्यालय के छात्र, छात्राओं ने खेलकूद प्रतियोगिता में भाग लिया। जिसमें 100 मीटर दौड़ में बालिका वर्ग में सुनीता साहनी पहले, कीर्ति सिंह दूसरे व सोहिला बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी तीसरे पर रहीं। 200 मीटर में मनीषा कन्नौजिया पहले, अर्चना दूसरे स्थान पर बाबू बैजनाथ सिंह महाविद्यालय देवढ़ी, सुषमा गुप्ता एवं 500 मीटर में मनीषा सिंह पहले स्थान पर, श्रेया पाडेय दूसरे एवं सुजाता गुप्ता तीसरे स्थान पर रहीं। वहीं छात्र वर्ग में विनय कुमार पहले, अमन यादव दूसरे एवं रजनीश यादव, मंजेश कुमार तीसरे स्थान पर रहे। इस प्रतियोगिता में निर्णायक के रूप में डाॅ. पंकज कुमार प्राचार्य, गौतम मिश्र, अनिषा कन्नौजिया, बीर बहादुर भारती, डाॅ. कमलेश दत्त पांडेय उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें