फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मास्क लगाए बाइक सवार ने छीना मंगलसूत्र

विज्ञापन
बरहज में मंगलसूत्र छीने जाने के बाद थाने पहुंची महिला - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
मास्क लगाए बाइक सवार ने छीना मंगलसूत्र
विज्ञापन

बरहज। नगर स्थित मुख्य चौक के निकट रविवार की दोपहर बाइक सवार मास्क लगाए बदमाश ने सड़क किनारे खड़ी भैया फुलवरिया की शशिप्रभा पत्नी उदय के गले से मंगलसूत्र छीन लिया। महिला के शोर मचाने पर बदमाश देवरिया की ओर फरार हो गया। उसकी फुटेज एक दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
दोपहर करीब सवा बारह बजे शशिप्रभा अपनी छोटी बहन पूजा के साथ रक्षाबंधन के लिए खरीदारी करने बरहज आई थीं। उनका कहना है कि छोटी बहन एक दुकान से कपड़े खरीद रही थी। वह सड़क के किनारे खड़ी थीं। इसी बीच कुछ दूरी पर मास्क लगाए खड़ा बाइक सवार उनके पास पहुंचा।
विज्ञापन
विज्ञापन

वह जब तक कुछ समझ पातीं, बाइक सवार उनके गले से मंगलसूत्र खींच लिया। वह सड़क पर गिर पड़ीं। जब तक वह अपने को संभालती और शोर मचाती, बदमाश मंगलसूत्र लेकर फरार हो गया। शशिप्रभा अपने पति के साथ पुणे में रहती हैं। वह एक सप्ताह पूर्व गांव आई थीं। थानाध्यक्ष जयशंकर मिश्र ने बताया कि मामले की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें