तरकुलवा। पुलिस ने हत्या की कोशिश में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर सोमवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के नारायणपुर गांव में 23 मार्च की रात को दो पक्षों में मारपीट व चाकूबाजी की घटना हुई थी। बसंत की तहरीर पर पुलिस ने गांव के प्रवीण यादव, उमेश यादव, अंबिकेश, चंदू व नीरज कुमारी पर मारपीट व बलवा की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान पुलिस ने हत्या की कोशिश की धारा की बढ़ा दी थी। थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने बताया कि वांछित उमेश यादव को पुलिस ने रविवार सुबह नारायणपुर चौराहे से गिरफ्तार किया गया है। संवाद