फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया: स्कॉर्पियो टकराने पर विवाद के बाद फायरिंग, युवक के पेट में लगी गोली; गोरखपुर में इलाज जारी

Sun, 08 Nov 2026 12:17 PM IST
अनुराग रंजन संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया

सार

विवाद के बाद राजा ने अपनी स्कॉर्पियो से दूसरी गाड़ी का पीछा किया। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में चली गई। आरोप है कि तभी दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल निकालकर राजा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

शहर के गोरखपुर रोड पर शनिवार देर रात दो स्कॉर्पियो के आपस में रगड़ने के बाद विवाद हो गया। आरोप है कि इस दौरान दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल से गोली चला दी। गोली पेट में नाभि के पास लगने से एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे पहले महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। फिलहाल गोरखपुर के एक निजी मेडिकल कॉलेज में उसका इलाज चल रहा है।

सदर कोतवाली क्षेत्र के रामगुलाम टोला निवासी देव सिंह राजा, नीरज सिंह उर्फ दंगल सिंह के पुत्र हैं। वह शनिवार रात करीब तीन बजे पांच साथियों के साथ अपने चाचा को रिसीव करने रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से लौटते समय गोरखपुर रोड पर उनकी स्कॉर्पियो दूसरी स्कॉर्पियो से रगड़ गई। इसी बात को लेकर दोनों वाहनों में सवार लोगों के बीच कहासुनी शुरू हो गई और विवाद बढ़ गया।

बताया जा रहा है कि विवाद के बाद राजा ने अपनी स्कॉर्पियो से दूसरी गाड़ी का पीछा किया। इसी दौरान उनकी स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर सड़क किनारे नाले में चली गई। आरोप है कि तभी दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक युवक ने पिस्टल निकालकर राजा को निशाना बनाते हुए गोली चला दी। गोली पेट में लगते ही वह गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े।

परिजनों का आरोप है कि गोली चलाने वाला युवक आपराधिक प्रवृत्ति का है। उसके खिलाफ देवरिया से लखनऊ तक अलग-अलग थानों में आठ से दस आपराधिक मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है। हालांकि, पुलिस ने अभी इसकी पुष्टि नहीं की है।

सीओ सिटी संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि गोरखपुर रोड पर युवक को गोली लगने की घटना की जांच की जा रही है। मामले में जानकारी जुटाई जा रही है। घायल पक्ष की ओर से शिकायती पत्र मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें