फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: छत से गिरे युवक की मौत

Mon, 05 Feb 2024 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर के कृतपुरा में बड़ी बहन के घर गया था युवक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
पैकौली। शनिवार की रात में छत से लघुशंका करते समय पैर फिसल जाने से एक युवक नीचे गिर गया। उसे आनन-फानन बहन के परिवार के लोगों ने रुद्रपुर अस्पताल पहुंचाया। जहां स्थिति गंभीर देखकर डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। वहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।

सुरौली थाना क्षेत्र के सिंगही गांव निवासी 40 वर्षीय दिनेश प्रसाद पुत्र पंचमी प्रसाद रुद्रपुर के कृतपुरा में अपनी बड़ी बहन तारा देवी के घर शनिवार को गया था। रात में खाना खाने के बाद छत पर एक कमरे में सो गया। रात में लघु शंका करते समय पैर फिसल जाने के कारण छत से नीचे गिर गया। आवाज सुनकर बहन के परिवार के लोग जग गए। आनन-फानन उसे रुद्रपुर अस्पताल ले गए, जहां स्थिति गंभीर देख डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। वहां चेकअप के बाद डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शव का पोस्टमार्टम रविवार को हुआ। वह राजगीर मिस्री का काम कर परिवार का भरण-पोषण करता था। परिवार के मुखिया की मौत के बाद परिवार में मातम पसर गया। वह दो भाइयों में बड़ा था। माता कबूतरी देवी पत्नी अंजली का रो-रोकर बुरा हाल है। दो संतानों में बेटा सुजीत 7 वर्ष और बेटी खुशी 4 वर्ष की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें