फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria: वाहन की चपेट में आने से दुकानदार की मौत, इमिलिया का रहने वाला था मृतक; परिजनों मे मचा कोहराम

Sun, 25 Jun 2023 01:48 PM IST
विजय पुंडीर अमर उजाला नेटवर्क, देवरिया

सार

सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। पत्नी सिमी राव अपने पति को इस तरह खोकर बहवाश हैं।
विज्ञापन
Accident - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देवरिया के देसही देवरिया चौराहा पर शनिवार की देर शाम अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक दुकानदार गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों के सहयोग से परिजन उन्हें जिला अस्पताल ले गए। गंभीर हालत देख डाक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। उधर, हादसे के बाद वाहन चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जरुरी कार्रवाई की।

विज्ञापन


रामपुर कारखाना थानाक्षेत्र के मुंडेरा उर्फ भगवानपुर गांव के इमिलिया के रहने वाले अनीश रंजन राव उर्फ अनु (48), देसही देवरिया चौराहा पर विल्डिंग मैटेरियल की दुकान किए थे। शनिवार की देर शाम दुकान बन्द करके वह बाइक से अपने घर जा रहे थे। अभी चौराहा के उत्तरी छोर पर ही पहुंचे थे कि पीछे से आ रही एक अज्ञात चार पहिया (बोलेरो) गाड़ी ने अनियंत्रित होकर उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इससे अनीश बाइक के साथ नीचे गिर गए। वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे के बाद चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों ने परिजनों को हादसे की सूचना दी। इलाज के लिए उन्हें आनन - फानन में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों ने गंभीर हालत देख गोरखपुर मेडिकल कालेज रेफर कर दिया। गोरखपुर ले जाते समय बैतालपुर के पास ही उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची रामपुर कारखाना पुलिस ने जरूरी कार्रवाई की। इस बात की जानकारी होते ही घर में चीख - पुकार मच गई। पत्नी सिमी राव अपने पति को इस तरह खोकर बहवाश हैं। वहीं बेटे रोहम राव का रो - रो कर बुरा हाल है। बड़े भाई की पहले ही मौत हो चुकी है।एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि देसही देवरिया चौराहा पर एक वाहन की चपेट में आने से अनीश रंजन राव की मौत हो गई है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


अनीश की मौत से लोग हुए मर्माहत
अनीश रंजन सरल व मृदुभाषी स्वभाव के थे। व्यवसाय में उनकी अच्छी पैठ थी। क्षेत्र के लोग उनके इसी व्यवहार के कायल थे।  उनकी मौत से गांव से लेकर क्षेत्र के लोग काफी दुखी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें