बरहज। महुईं श्रीकांत गांव निवासी सुरेश यादव पर कुछ दिन पहले गांव के मुख्य मार्ग पर नीम के पेड़ पर लगे हड्डा का छत्ता टूटकर गिर गया था। उसके डंक से वह गंभीर रूप से जख्मी हो गए थे। मेडिकल काॅलेज देवरिया में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
पूर्व विधायक स्वामीनाथ ने एसडीएम शशिकांत मणि को पत्र लिखकर परिजन को आर्थिक मदद दिलाने की मांग की है। संवाद