फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संसोधित : देवरिया खास में कमरे में मिला अधेड़ का शव, हत्या का लगाया आरोप

Sat, 15 Jun 2024 02:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो समाचार......
विज्ञापन


देवरिया खास स्थित मकान में अधेड़ रहा था अकेले, घर में बिस्तर पर मिला शव
चचेरे भाई ने जमीन व मकान हड़पने की नीयत से घर में रह रहे दूर के रिश्तेदार को किया आरोपित
कहा, जबरन जमीन पर कर रहे थे कब्जा, जमीन व मकान हड़पने की नीयत से कर दी हत्या
तहरीर मिलने के बाद पुलिस जांच में जुटी, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का भी इंतजार
संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। शहर देवरिया खास में शुक्रवार की सुबह एक व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव बिस्तर पर पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, मौत की सूचना पर पहुंचे चचेरे भाई ने मकान में रह रहे मृतक के दूर के रिश्तेदारों के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी। उनका आरोप था कि जमीन व मकान हड़पने की नीयत से मेरे भाई को मौत के घाट उतारा गया है। घटना के बाद से आरोपी घर छोड़कर फरार बताए जा रहे हैं। पुलिस तहरीर मिलने के बाद मामले की जांच कर रही है।
सदर कोतवाली क्षेत्र के देवरिया खास के रहने वाले घनश्याम मणि त्रिपाठी (50) पुत्र गौरीशंकर का शुक्रवार की सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह अकेले ही अपने घर में रहते थे। शुक्रवार की सुबह करीब 10 बजे घर में काम करने वाली महिला आई और दरवाजे को खटखटाया, लेकिन अंदर से कोई आवाज नहीं आई। इसके बाद महिला ने आसपास के लोगों को बुलाया। आसपास के लोगों ने दरवाजे को जोर से धक्का दिया, जिससे दरवाजे की कुंडी टूट गई। लोगों ने अंदर जाकर देखा तो घनश्याम का शव बिस्तर पर पड़ा हुआ था। उनके मुंह से लार भी निकला था। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना पर मौके पर सीओ संजय रेड्डी व कोतवाली वेदप्रकाश शर्मा ने पहुंच कर मामले की छानबीन की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, चचेरे भाई घनश्याम मणि की मौत की सूचना पर पहुंचे देवरिया खास निवासी संजय मणि पुत्र स्व. शेष मणि ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर में कहा कि मेरे चचेरे भाई को कोई संतान नहीं है। इन दिनों उनकी मानसिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। मेरे भाई के मकान ने अपने को दूर का रिश्तेदार बताने वाले अखिलेश मणि व उनके पुत्रगण अभिषेक मणि व अभिनव जबरन रह रहे थे। उन लोगों ने जाल फरेब करके मेरे चचेरे भाई से कुछ जमीन व मकान बैनामा करा लिया था। इसका मुकदमा न्यायालय में चल रहा है। वे लोग मेरे भाई को घर से बाहर नहीं जाने देते थे। उनकी कमजोर मानसिक स्थिति का फायदा उठाकर उक्त लोगों ने सादे कागजात व कुछ अभिलेखों पर हस्ताक्षर करा लिया था। बृहस्पतिवार की रात जमीन व संपत्ति हड़पने की नीयत से मेरे भाई की हत्या कर उक्त लोग घर छोड़ फरार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि तहरीरी मिली है। पुलिस जांच कर रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारण स्पष्ट होंगे।
काम करने वाली महिला ही बनाती थी खाना
घनश्याम की पत्नी पूनम की तीन वर्ष पूर्व मौत हो चुकी है। उनको कोई संतान नहीं है। वह अकेले ही घर में रहते थे। घर में काम करने वाली महिला ही उनके लिए खाना बनाती थी। महिला सुबह आकर झाडू पोछा करने के बाद उनके लिए खाना बनाकर रख देती थी। एक बार का बना हुआ खाना वह दोनों टाइम खाते थे। शुक्रवार की सुबह भी वह खाना बनाने आई थी, लेकिन दरवाजा नहीं खुला तो उसने पड़ोसियों को इसकी सूचना दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें