फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शादी का झांसा देकर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Sat, 17 Oct 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खामपार। शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुष्कर्म और मारपीट करने के आरोप में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान केहुनिया गांव निवासी हरेकृष्ण यादव (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे मुखबिर की सूचना पर बनकटा शंभू चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। पुलिस की विज्ञप्ति के अनुसार, पीड़िता ने 13 अक्तूबर को खामपार थाने में तहरीर देकर आरोपी पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने और मारपीट करने का आरोप लगाया था। तहरीर के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना के दौरान पुलिस को आरोपी की तलाश थी। इसी क्रम में शुक्रवार की रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर खामपार पुलिस ने उसे बनकटा शंभू चौराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। संवादख
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें