फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चचेरे मामा को भांजी से हुआ प्यार, शादी की जिद पर अड़े

Sun, 16 Jun 2024 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
12 जून को घर से लापता हो गए थे मामा-भांजी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। लार थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी और चचेरे मामा को नगर के एक वार्ड की निवासिनी और रिश्ते में भांजी से प्यार हो गया। 12 जून को दोनों अपने-अपने घर से लापता हो गए थे। शनिवार को दोनों थाने पहुंचे। जहां दोनों के परिजनों के बीच दिन भर पंचायत हुई। लेकिन बात नहीं बन सकी। फिलहाल, परिवार वालों के समक्ष दोनों शादी करने की जिद पर अड़े थे।
विज्ञापन

लार थाना क्षेत्र के एक गांव के युवक का बरहज के एक वार्ड स्थित रिश्तेदार के घर आना-जाना था। चचेरे मामा का भांजी से प्यार हो गया। बात खुलने पर परिजन बंदिश लगाने लगे। इससे दोनों चार दिन पूर्व घर से भाग गए। थाने पर पहुंचने पर दोनों एक साथ जीने-मरने की दुहाई दे रहे थे। परिजनों के उग्र होने पर कुछ देर के लिए परिसर में माहौल गरम हो गया था। भांजी कक्षा नौ की छात्रा बताई जा रही है।
विज्ञापन

सीओ आदित्य कुमार गौतम ने बताया कि मामला संज्ञान में नहीं है। पता कराता हूं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें