फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नई एक्स-रे मशीन की खराबी हुई दूर, मरीजों को नहीं लगानी पड़ेगी लाइन

विज्ञापन
विज्ञापन
-ट्रायल भी हुआ पूरा, एक से दो दिन में शुरू हो जाएगी जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ से लगी नई डिजिटल एक्स-रे मशीन में आई तकनीकी खराबी दूर हो गई है। ट्रायल के बाद मरीजों की जांच एक दो दिन में शुरू कर दी जाएगी। इससे दूर दराज से आए मरीजों को अब लंबी लाइन में घंटों लगकर इंतजार नहीं करना पड़ेगा। पहले जांच के लिए एक ही मशीन थी।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के डिजिटल सेंटर पर जांच के लिए भीड़ होती है। अस्पताल की ओपीडी के आर्थो, चेस्ट व टीबी, मेडिसिन सहित अन्य विभागों से डॉक्टर एक्स-रे जांच के लिए लिखते हैं। डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर जांच के लिए मरीजों की भीड़ लगती है। सुबह से ही कतार लगती है। लोगों को एक से डेढ़ घंटे बारी की प्रतीक्षा करनी पड़ती है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ता है। मरीजों की सहूलियत के लिए करीब एक करोड़ रुपये की लागत से अत्याधुनिक डिजिटल एक्स-रे मशीन स्थापित की गई है।
विज्ञापन

सदर सांसद शशांक मणि त्रिपाठी ने इसका उद्घाटन किया था। इसके छह दिन बाद सोमवार को जांच शुरू हुई। पहले दिन किसी तरह मशीन चली। बिजली का पावर अधिक आने से मशीन बंद होने की बात कही जा रही है। इलेक्टि्रशियन गड़बड़ी दूर करने में उद्घाटन के समय भी पाॅवर अधिक आने की वजह से मशीन से पिक-पिक की आवाज आ रही थी।
विज्ञापन




-
कोट
नई डिजिटल एक्स-रे मशीन में बिजली की सप्लाई अधिक आने से समस्या खत्म हो गई है। मरीजों की जांच एक दो दिन में जांच शुरू कर दी जाएगी। मरीजों को अब जांच कराने के लिए घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा।
-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें