फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फीडर में आई खराबी, कई गांवों की बिजली आपूर्ति ठप

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपाररानी। बिहार सीमा पर स्थित विद्युत उपकेंद्र बनकटिया दुबे के फीडर में रविवार रात अचानक खराबी आ गई, जिससे आपूर्ति ठप हो गई। इसके चलते 15 गांवों की करीब 25 हजार आबाद अंधेरे में रहने के लिए मजबूर है। बनकटिया फीडर से ग्राम खोराबार, जंजीरहा, सोहनपुर, पचरुखिया, रामपुर बुजुर्ग, इंगुरी सराय, इगुरी बाजार, सिकरहटा, कारेकट, बरीगहवा, बलुआ और छेरीहा आदि गांवों को बिजली आपूर्ति होती है। इन दिनों बिजली आपूर्ति ठीक न होने से उपभोक्ता परेशान हैं। करीब पचीस हजार की आबादी 24 घंटे से बिजली आपूर्ति नहीं मिलने से परेशान है। गांव के कैलाश यादव, मनोज, धर्मेंद्र गुप्ता, रजनी, लालबाबू, अनिल कुमार, राकेश कुमार, चंद्रभान, अवधेश आदि ने बताया कि इस फीडर में खराबी आने के बाद सूचना देकर ठीक कराने के लिए अधिकारी, कर्मचारी से कहा गया, लेकिन ठीक नहीं किया गया। उमस भरी गर्मी में लोग परेशान हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र बिजली आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो आंदोलन किया जाएगा। जेई सनी सिंह ने बताया कि फीडर को ठीक करने का प्रयास किया जा रहा है। जल्द फीडर की विद्युत आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें