फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सरयू नदी में बोरे में मिला नर कंकाल शंकर पांडेय का तो नहीं, डीएनए जांच से होगी पुष्टि

Tue, 17 Oct 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भागलपुर। सरयू नदी में मछली पकड़ रहे मछुआरों ने एक बोरे में नर कंकाल मिलने की सूचना मईल पुलिस को दी। पुलिस ने मछुआरों की मदद से बोरे सहित नर कंकाल को बाहर निकाला। कंकाल शंकर पांडेय का तो नहीं, इसकी जांच के लिए डीएनए परीक्षण कराया जाएगा।
विज्ञापन

मईल थाना क्षेत्र के भटनी-वाराणसी रेलखंड पर तुर्तीपार रेलवे पुल के चौथे खंभे के पास सोमवार की देर शाम मछली पकड़ कर घर आ रहे मछुआरों ने प्लास्टिक के बोरे में नर कंकाल देखा। मछुआरों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे में मिले नर कंकाल को बाहर निकलवाकर कब्जे में ले लिया। कंकाल किसका है, इसकी जांच के लिए पुलिस डीएनए जांच कराएगी।
थानाध्यक्ष मईल गोरखनाथ सरोज ने बताया कि सरयू नदी में एक बोरे में नर कंकाल मिलने की सूचना मिली थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे में मिले नर कंकाल को कब्जे में ले लिया है। डीएनए जांच के लिए सैंपल भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है।
विज्ञापन

..

शंकर पांडेय की हत्या कर बोरे में भरकर नदी में फेंका गया था शव
भागलपुर। तुर्तीपार रेलवे पुल के नीचे मिले बोरे में नर कंकाल के शंकर पांडेय का होने की आशंका जताई जा रही है। 38 दिन पहले घर से बुलाकर उनकी हत्या कर आरोपियों ने शव नदी में फेंक दिया था। पकड़े गए आरोपियों ने खुद यह बात स्वीकार की थी।
आठ सितंबर की रात मईल थाना क्षेत्र के ईशारू गांव निवासी शंकर पांडेय की घर से बुलाकर हत्या कर दी गई थी। इस मामले में पुलिस ने शुभम यादव और संजय यादव को आरोपी मानते हुए जेल भेज दिया था, लेकिन शव बरामद नहीं कर सकी थी। पुलिस शव की खोजबीन नदी में कर रही थी। आंशका है कि यह नर कंकाल शंकर पांडेय का हो सकता है। जबकि इसका पता जांच के बाद ही चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें