फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मकुनही के चिकित्सक की कानपुर में मौत

Sat, 18 Jan 2025 01:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। क्षेत्र के नूनखार मकुनही गांव के चिकित्सक दुर्गेश त्रिपाठी की कानपुर में मौत हो गई। उन्हें सांस लेने में दिक्कत होने पर परिजनों ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार रात मौत हो गई। वह एमबीबीएस करने के बाद एमडी की तैयारी कर रहे थे। जज रहे पिता की भी करीब चार साल पहले कानपुर में मौत हो गई थी। दुर्गेश परिवार के इकलौते बेटे थे। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नूनखार मकुनही गांव निवासी दुर्गेश त्रिपाठी (32) के पिता श्याम नारायण त्रिपाठी जज थे। वह पत्नी सुमित्रा देवी, बेटे दुर्गेश त्रिपाठी और बेटी गुड़िया के साथ कानुपर में ही रहते थे। करीब चार साल पहले उनकी मौत हो गई। पिता के जगह बेटी गुड़िया की नौकरी लग गई। दुर्गेश एमबीबीएस करके कुछ समय तक मेडिकल कॉलेज में डाक्टर थे। फिर नौकरी छोड़कर एमडी की तैयारी करने लगे। बताया जा रहा है कि अचानक उनकी तबीयत बिगड़ी और सांस लेने में दिक्कत हुई तो परिजन आईसीयू में भर्ती कराए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें