देवरिया। तहसील बार एसोसिएशन के अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को हंगामा किया। वह सदर एसडीएम सदर द्वारा मेन गेट आम जनता के लिए बंद किए जाने का विरोध कर रहे थे। अधिवक्ताओं ने गेट आम जन व अधिवक्ताओं के लिए नहीं खोलने पर प्रदर्शन की चेतावनी दी। शुक्रवार को एसडीएम सदर श्रुति शर्मा तहसील पहुंचीं। मेन गेट से अंदर रास्ते के किनारे अधिवक्ताओं व वादकारियों की बाइक खड़ी थी। इससे गाड़ी निकलने में दिक्कत हुई। कुछ देर बाद एसडीएम ने मेन गेट से आम लोगों और अधिवक्ताओं के लिए गेट को बंद करा दिया। इससे अधिवक्ता नाराज हो गए। अधिवक्ताओं का समूह जिलाध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र और पूर्व अध्यक्ष युगुल किशोर तिवारी के नेतृत्व में नारेबाजी करते हुए सदर एसडीएम के पास पहुंच गया। अधिवक्ताओं ने कहा कि गेट सभी के लिए खुलना चाहिए। अगर आम जनता और अधिवक्ता पीछे के गेट से आए जाएंगे तो एसडीएम को भी जाना पड़ेगा। जिलाध्यक्ष सामंत कुमार मिश्र ने कहा कि ज्वाइंट मजिस्ट्रेटश्रुति शर्मा ने तानाशाही नहीं छोड़ती है तो सोमवार से विरोध प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन में अजय कुमार द्विवेदी, राकेश कुमार शाही आदि माैजद रहे। संवाद