- बीआरडी काॅलेज में 14 वर्षीय तहसील स्तरीय माध्यमिक स्कूली क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। बाबा राघव दास इंटर कॉलेज के खेल मैदान में मंगलवार को 14 वर्षीय तहसील स्तरीय प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज बीआरडी की टीम को हराकर जनपद स्तर पर चैंपियन बना।
प्रतियोगिता का उद्घाटन प्रधानाचार्य रमेश सिंह ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं बल्लेबाजी कर किया। इसमें चंद्रशेखर आजाद इंटर कॉलेज देवगांव, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, बाबा राघव दास इंटर कॉलेज की टीमों ने हिस्सा लिया। टास जीत पहले बल्लेबाजी करते हुए महाराजा अग्रसेन इंटर काॅलेज देवरिया निर्धारित आठ ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 72 रन का स्कोर खड़ा किया। जवाब में बाबा राघव दास इंटर कॉलेज की टीम आठ ओवर में सभी विकेट खोकर 43 रन ही बना पाई। इसके बाद जनपदीय टीम का चयन किया गया।
खेल के निर्णायक प्रभात रंजन मणि, प्रवीन कुमार सिंह, शैलेंद्र कुमार सैनी, डाॅ .राघवेंद्र पांडेय आदि रहे। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक प्रीतम कलवार, मनोज पांडेय ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।