देसही देवरिया। देसही देवरिया विकास खंड क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ गांव स्थित लालमन बाबा के स्थान पर 11 दिवसीय शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ सोमवार को कलश यात्रा के साथ हुआ। गाजे-बाजे के साथ निकली कलश यात्रा में सैकड़ों महिलाओं ने कलश उठाया। क्षेत्र के नौतन हथियागढ़ चौराहा स्थित लालमन बाबा के स्थान पर शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया है। सोमवार को गाजे-बाजे के साथ कलश यात्रा निकाली गई गई। कथावाचिका देवी राधा किशोरी दिन में 12 बजे से चार बजे तक श्रोताओं को रामकथा पर प्रवचन देंगी। इस दौरान यज्ञाचार्य रामप्रवेश द्विवेदी, योगेश शास्त्री, आयोजन समिति के ऋषिकेश दीक्षित, वासुदेव द्विवेदी, प्रियेश पांडेय, अजय सिंह आदि मौजूद रहे।