फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खड़ी बोलेरो से भिड़ी मैजिक, दो श्रद्धालुओं समेत तीन गंभीर

Fri, 18 Aug 2023 11:55 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
खुखुन्दू में दुर्घटना ग्रस्त टाटा मैजिक।संवाद
विज्ञापन
देवरिया। खुखुंदू थाना क्षेत्र के नर्सरी चौराहे के पास शुक्रवार को दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने आए श्रद्धालुओं की खड़ी बोलेरो में माल वाहक वाहन (टाटा मैजिक) ने टक्कर मार दी, जिससे दो श्रद्धालु समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को स्थानीय लोगों और पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल भेजा गया। दोनों श्रद्धालुओं को गंभीर चोटें आई हैं। पुलिस ने बोलेरो को कब्जे में ले लिया है।
विज्ञापन

बरहज थाना क्षेत्र के सतराव और मईल थाना क्षेत्र के गहिला गांव से तकरीबन आठ-दस श्रद्धालु एक बोलेरो से देवरिया-सलेमपुर फोरलेन पर नर्सरी चौराहे के पास स्थित दुर्गा मंदिर पर दर्शन करने आए थे। मां के दर्शन करने के बाद सड़क किनारे खड़ी बोलेरो में श्रद्धालु बैठ रहे थे। इसी बीच पीछे से तेज गति से आ रहे माल वाहक वाहन (टाटा मैजिक) ने बोलेरो में तेज टक्कर मार दी, जिससे बोलेरो में सवार गहिला गांव निवासी सूरज कुमार (20) और सतराव गांव निवासी अजीत कुमार (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। उधर माल वाहक वाहन में सवार लखनऊ के थाना शहादतगंज के सुल्तानपुर गढईया निवासी राजेंद्र कुमार रावत (56) भी चोटिल हुए हैं। सूरज और अजीत को गंभीर चोटे आई है। सभी का सदर अस्पताल में इलाज चल रहा है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो पुलिस के कब्जे में है। माल वाहक से घायलों को अस्पताल भिजवाया गया था। तहरीर मिलने पर केस दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें