फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शिक्षा माफिया राकेश की डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क

विज्ञापन
विज्ञापन
-शिक्षा माफिया ने माता के नाम से अर्जित की थी अवैध भू संपत्ति
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भाटपाररानी। थाना क्षेत्र के ग्राम कुंईचवर निवासी गैंगेस्टर राकेश सिंह के खिलाफ पुलिस ने मंगलवार को सिद्धार्थनगर के मोहाना थाने में पंजीकृत गैंगेस्टर एक्ट के तहत कच ईचवर में डेढ़ करोड़ की संपत्ति कुर्क की है। अभियुक्त द्वारा समाज विरोधी क्रिया कलापों में संलिप्त रहते हुए फर्ज अभिलेखों के आधार पर अयोग्य लोगों से रुपये लेकर फर्जी तरीके से शिक्षक पद पर भर्ती कराया गया था।
वह उसी रुपये से अपने तथा अपनी माता चंद्रावती देवी पत्नी जगदीश सिंह निवासी उपरोक्त के नाम से आराजी नंबर-273 रकबा- 0.206 हे., आराजी नंबर-350 रकबा- 0.906 हे. कुल रकबा- 1.112 हे. में से 1/2 भाग व आराजी नंबर-140 रकबा- 0.832 हे. में से 1/3 भाग, आराजी नंबर 385 रकबा 0.591 हे. में से 1/4 भाग, जिसकी बाजार कीमत करीब 1,47,78,000 है। जो अवैध रूप से अर्जित की गई थी, को जब्त किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

थाना अध्यक्ष भाटपाररानी प्रभु दयाल सिंह ने बताया कि उक्त कार्रवाई सिद्धार्थनगर जनपद के मोहाना थाना क्षेत्र की पुलिस तथा भाटपाररानी थाना की पुलिस की मौजूदगी में की गई है। जब्ती करने वाली पुलिस टीम में जीवन त्रिपाठी थानाध्यक्ष थाना मोहाना जनपद सिद्धार्थनगर, उपनिरीक्षक तारकेश्वर पांडेय, अनिरुद्ध सिंह, शैलेंद्र गिरी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें