फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डेंगू मच्छर जनित रोग, लोगों को बीमारी के प्रति किया जागरूक

Tue, 16 May 2023 11:21 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
आरोग्य भारती के तत्वावधान में विश्व डेंगू दिवस पर ग्राम सिंगही में आयोजित हुआ कार्यक्रम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। आरोग्य भारती के तत्वावधान में विश्व डेंगू दिवस पर मंगलवार को सदर ब्लाॅक के ग्राम सिंगही में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें लोगों को डेंगू के प्रति जागरूक किया गया। वहीं बचाव के बारे में जानकारी दी गई। संगठन के प्रांतीय उपाध्यक्ष व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष अजीत नारायण मिश्र ने कहा कि डेंगू मच्छर जनित रोग है। यह एडीज मच्छर के काटने से फैलता है। यह साफ व ठहरे पानी में पनपता है। इनसे बचने के लिए आसपास के इलाकों में पानी को एकत्रित न होने दें। साफ-सफाई का ध्यान रखें। गड्ढों को भर दें और पूरी बांह के कपड़े पहनें, दवा का छिड़काव करें। यह मच्छर दिन में काटते हैं इनके काटने से डेंगू का प्रकोप बढ़ता है
विज्ञापन

कहा कि डेंगू को आयुर्वेद में दंडक ज्वर के रूप में जानते हैं। इस बीमारी में बदन दर्द और हड्डी तोड़ दर्द के साथ बुखार चढ़ता है और शरीर पर लाल चकत्ते और कभी-कभी उल्टी तथा उसके साथ खून का आना है। इससे शरीर में कमजोरी हो जाती है और खून में प्लेटलेट का गिरना महत्वपूर्ण लक्षण है। कहा कि आयुर्वेदिक इलाज में गिलोय, घनवटी, प्लेटेंजा और अश्वगंधा का सेवन लाभप्रद है। इसके साथ तरल पेय पदार्थ और प्लेटलेट को बढ़ाने वाले जूस, नारियल पानी, पपीते के पत्ते का रस लाभप्रद होता है, इसमें दर्द निवारक दवाएं जैसे एस्प्रिन का सेवन खतरनाक है। डेंगू के लक्षण मिलने पर नजदीक के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र व जिला चिकित्सालय पर विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाएं तथा डेंगू की जांच कराएं। डेंगू जानलेवा बीमारी है, इससे बचने के लिए सावधानी बरतें और उपायों को अपनाकर अपने को सुरक्षित रखें। संचालन पंकज कुमार ने किया। इस दौरान भाजपा के अजीत कुमार तिवारी, संतोष कुमार, डॉ. ममता, डॉ. जनार्दन, डॉ. रामप्रवेश मणि, डॉ. अनिल कुमार मणि तिवारी, डॉ. उपेंद्र कुमार गिरि, अंजली कुमारी, रुद्रांश कुमार और आदित्य मिश्र आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें