संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। मदनपुर पुलिस ने सोमवार को बरांव चौराहे के पास से हत्या के प्रयास के आरोपी हरनहीं के पोखरा टोला निवासी विकास को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के बारे में जानकारी मिलने पर थानाध्यक्ष मदनपुर महेंद्र चतुर्वेद हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच घेराबंदी कर लिए। पुलिस को देख आरोपी भागने लगा। पुलिस ने जिसे दौड़ाकर दबोच लिया। टीम में अजीत कुमार, उपेंद्र सिंह, अरविंद राय, सोनू कुमार, श्रीसिंह यादव आदि शामिल रहे। थानाध्यक्ष मदनपुर महेंद्र चतुर्वेदी ने बताया कि विकास को गिरफ्तार कर चालान कर दिया गया है। नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।