फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: गंडक नदी में मिला दो दिन से लापता मैकेनिक का शव

Sun, 07 Apr 2024 12:48 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
दो दिन पहले घर से बाजार जाने की बात कहकर निकले थे भागवत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रामपुर कारखाना। थाना क्षेत्र के कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में शनिवार की सुबह एक गाड़ी मैकेनिक का शव उतराया मिला। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को निकाल कर उसकी शिनाख्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के गौरा गांव के रहने वाले भागवत प्रसाद (60) पुत्र स्व. रामप्रसाद गाड़ी मैकेनिक थे। बृहस्पतिवार की शाम को वह पैदल ही बाजार करने निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटे। परिजनों ने उनकी तलाश की, लेकिन कहीं पता नहीं चल सका। शनिवार को भागवत का शव कोटवां गांव के पास छोटी गंडक नदी में स्थानीय लोगों ने देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पानी में से निकलवाया और शिनाख्त करने में जुट गई। सूचना मिलते ही गौरा गांव के रहने वाले अनूप कुमार थाने पर पहुंचा और शव की शिनाख्त अपने पिता के रूप में की। पुलिस को तहरीर देकर उसने बताया कि मेरे पिता दो दिन पूर्व घर से निकले थे। उनकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद ने बताया कि शव की शिनाख्त हो गई है। जिसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट
शव की शिनाख्त हो गई है। मैकेनिक दो दिन से गायब था। बेटे के अनुसार, उसकी मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। परिजनों ने किसी प्रकार का कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगाया है।
-संजय रेड्डी, सीओ सिटी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें