फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लखनऊ ने पटना को 1-0 से हराया

Thu, 01 May 2025 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। फूलमती देवी राष्ट्रीय महिला फुटबाल प्रतियोगिता के दूसरे दिन शुक्रवार को लखनऊ और पटना के बीच खेला गया। हाई वोल्टेज मैच में लखनऊ की टीम लगातार दबाव बनाई हुई थी, लेकिन एक भी गोल नहीं क़र सकी। मैच का शुभारंभ मुख्य अतिथि बरियारपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश राजभर ने खिलाडियों से परिचय प्राप्त कर किया। इस दौरान विशिष्ट अतिथि अनिल कुमार पांडेय थे। अध्यक्षता मणिशंकर मिश्रा ने की। बैतालपुर नगर पंचायत के पंचमुखी हनुमान मंदिर के प्रांगण में शुक्रवार को लखनऊ और पटना के बीच हाई वोल्टेज मैच खेला गया। जिसमें दोनों ही टीमें पहले हाफ तक एक एक गोल के लिए जूझती रही लेकिन गोल नहीं कर सकी।मैच में शुरु होने से पहले लखनऊ की टीम लगातार पटना पर दबाव बनाई हुई थी। लखनऊ की आंचल ने 11वें मिनट में गोल मारने का अथक प्रयास किया, लेकिन गोल करने में असफल रही। लखनऊ की आंचल (10) ने 32वें मिनट में शानदार तरीके से गोल करके अपनी टीम को जीत दिला दी। यही नहीं अपनी टीम को 1-0 से मैच जीत दिला क़र सेमीफइनल में प्रवेश क़र लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें