फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विद्यालय के पास लटक रहा एलटी लाइन का तार, हादसे का खतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। तरकुलवा थाना क्षेत्र के शहीद रामचंद्र इंटर कॉलेज बसंतपुर धूसी के पास एलटी लाइन का तार ढीला होकर नीचे लटक रहा है, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। कई बार शिकायत के बाद भी विद्युत निगम के अधिकारी नहीं सुन रहे हैं। विद्यालय के प्रधानाचार्य ने जिलाधिकारी से नीचे लटकते एलटी लाइन के तार को ठीक करवाने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

डीएम के जनसुनवाई पोर्टल पर शिकायत कर प्रधानाचार्य डॉ. स्वतंत्र यादव ने बताया है कि विद्यालय परिसर से सटे उत्तर तरफ एक पिच सड़क बसंतपुर धूसी गांव में जाती है। उस सड़क से सैकड़ों की संख्या में छात्र-छात्राएं व राहगीर आते-जाते हैं। पिछले पंद्रह दिन से सड़क के ऊपर एलटी लाइन का तार ढीला होकर नीचे की ओर लटक रहा है, जो जमीन से केवल छह फिट ऊपर है। इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। सबसे अधिक खतरा छात्र-छात्राओं को है। आरोप है कि विद्यालय प्रशासन कई बार शिकायत कर तार को ठीक कराने की मांग कर चुका है, लेकिन बिजली निगम के अधिकारी ध्यान नही दे रहे हैं। इससे हर समय अनहोनी की आशंका बनी रहती है। जेई संदीप कुमार ने बताया कि सूचना मिली है। नीचे लटक रहे तार को ठीक करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें