महुआडीह थानाक्षेत्र के करज गांव के पास से बृहस्पतिवार की देर रात पुलिस ने प्रेमी-प्रेमिका को पकड़ा। वे तीन माह पहले घर छोड़कर भाग गए थे। युवती के परिजनों ने युवक पर महुआडीह थाना में केस दर्ज कराया था। पुलिस ने शुक्रवार को परिजनों को थाने बुलाकर आवश्यक कार्रवाई की।