फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की साथियों संग पिटाई

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रेमिका से मिलने आए प्रेमी की साथियों संग पिटाई
विज्ञापन

प्रतापपुर/भाटपाररानी। बनकटा थानाक्षेत्र के एक गांव में नाबालिग प्रेमिका से मिलने आए किशोर की ग्रामीणों ने पिटाई कर दी।
भाटपाररानी थानान्तर्गत एक गांव के रहने वाले किशोर का दूसरे गांव की किशोरी से लंबे समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था। प्रेमिका के बुलावे पर शनिवार की रात प्रेमी अपने दो साथियों के साथ उसके घर के निकट चौराहे पर पहुंच गया। प्रेमिका द्वारा इशारा मिलने पर प्रेमी किशोर आंगन के रास्ते उसके घर में पहुंच गया। सुरक्षा के लिए उसके दो साथी प्रेमिका के घर के निकट टहल रहे थे। रात के ग्यारह बजे अजनबी किशोरों के घूमने पर स्थानीय लोगों को शक हुआ। बुलाने पर दोनों किशोर भागने लगे। स्थानीय युवकों द्वारा उन्हें दौड़ाकर पकड़ लिया गया। पूछने पर उन्होंने सच सच बता दिया। प्रेमी-प्रेमिका को पूछताछ की भनक लगते ही प्रेमिका द्वारा प्रेमी को भगा दिया गया। मुहल्ले के युवकों ने प्रेमी के साथ ही साथियों की पिटाई कर दी गई। स्थानीय लोग ने बीच-बचाव किया। रविवार की सुबह पकड़े गए किशोरों द्वारा प्रेमी को और उसके परिजनों को बुलाए जाने पर ग्रामीणों ने उन्हें छोड़ा। प्रेमिका का पिता खाड़ी देश में काम करता है। दोनों पक्ष अल्पसंख्यक हैं। उनके पक्ष के बुजुर्ग समाचार लिखे जाने तक समझौते का प्रयास कर रहे थे। उप निरीक्षक महेेन्द्र प्रताप सिंह ने बताया कि सूचना मिली है। पता करा रहा हूं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें