फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्पाइस मनी केंद्र पर दी गई लूट की सूचना पुलिस जांच में निकली झूठी

Tue, 30 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
फाॅलोअप...
विज्ञापन

खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव में मारपीट के दौरान काउंटर से 45 हजार रुपये लेकर भागने का मामला

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के कम्हरिया में स्पाइस मनी केंद्र पर से युवक की पिटाई कर 45,260 लेकर भागने का मामला पुलिस जांच में झूठा निकला है। युवक ने यह रकम लूटे जाने की पुलिस को तहरीर दी थी। पुलिस का कहना है कि बच्चों के विवाद को लेकर दूसरे पक्ष ने गलती से स्पाइस मनी संचालक के भाई को पीट दिया था। उधर, दोनों पक्षों के बीच थाने पर दोपहर से लेकर शाम तक चली पंचायत के बाद सुलह समझौता हो गया। ऐसे में पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की है।
बताया जा रहा है कि खुखुंदू थाना क्षेत्र के कम्हरिया में सोनू कुमार गौतम के नाम से स्पाइस मनी केंद्र संचालित होता है। रविवार को केंद्र पर संचालक के भाई गोलू कुमार बैठे थे। उनका कहना है कि दोपहर को केंद्र के सामने गांव के बच्चों में विवाद हुआ था। वह बाहर खड़े थे। उन्हें उस विवाद से कोई लेना-देना नहीं था। फिर भी गांव से 15-20 की संख्या में आए लोगों ने उनके ऊपर हमला बोल दिया।
विज्ञापन

उन्होंने तहरीर में बताया था कि भागकर केंद्र के अंदर जाकर छुप गए तो हमलावर केंद्र में घुसकर उन्हें मार पीटकर घायल करते हुए कांउटर में रखे 45,260 रुपये लूटकर भाग गए थे। मौके पर पहुंचे आस-पास के लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। उधर, सोमवार को पुलिस जांच में लूट की घटना पूरी तरह गलत निकली। सोमवार को दोनों पक्षों ने सुलह-समझौता कर लिया।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर दिलीप सिंह ने बताया कि बच्चों के विवाद को लेकर गलती से दूसरे पक्ष ने संचालक के भाई को पीट दिया था। उसी खुन्नस में उसने लूट का आरोप लगाया था। जांच में मामला फर्जी निकला है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें