फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ज्येष्ठ माह की गर्मी में मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए युद्ध स्तर पर जुटा निर्वाचन विभाग

Mon, 18 Mar 2024 11:56 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए निर्वाचन विभाग पहुंच रहा मतदाता तक
विज्ञापन

स्वीप कोषांग की ओर से जिले में चलाए जा रहे मतदाता जागरूकता कार्यक्रम
वर्ष 2019 में 53.79 था देवरिया लोकसभा का मतदान प्रतिशत, जबकि वर्ष 2014 में 57.61 हुआ था मतदान
इस बार 60 प्रतिशत से अधिक का लक्ष्य हासिल करने की कवायद में जुटा जिला प्रशासन
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। देवरिया के तीन लोकसभा क्षेत्र में सातवें चरण में एक जून को मतदान होना है। जून माह को ज्येष्ठ का महीना भी कहा जाता है। इस माह में गर्मी अपने चरम पर रहती है। सुबह आठ बजे से ही सूर्य की तपिश लोगों को घरों में दुबकने पर मजबूर कर देती है।
पिछले लोकसभा चुनाव की बात करें तो उस समय भी अंतिम चरण में चुनाव हुआ था। जिले का मतदान प्रतिशत 53.79 रहा था जो वर्ष 2014 से भी कम था। वर्ष 2014 में 57.61 प्रतिशत मतदान हुआ था। पिछली वर्ष तो मई माह में मतदान हुआ था, लेकिन अबकी बार ज्येष्ठ माह में मतदान है। प्रशासन को मतदाताओं को घरों से निकालने के लिए खासी कमर कसनी होगी।
विज्ञापन

इस बार जिला प्रशासन ने देवरिया लोकसभा में 60 प्रतिशत से अधिक मतदान कराने का लक्ष्य रखा है। आदर्श आचार संहिता लगने के बाद से इसमें खासी तेजी भी देखने को मिली है। जिले के विभिन्न विभागों के अधिकारी व कर्मचारी भी लगे हैं। इधर, प्रतिशत बढ़ाने को लेकर निर्वाचन विभाग पुरजोर प्रयास कर रहा है। जहां रैलियां व नुक्कड़ नाटक समेत कई कार्यक्रम चल रहे हैं। वहीं, बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से भी शत-प्रतिशत मतदान कराने का पूरा प्रयास किया जा रहा है।
देवरिया लोकसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत बढ़ाने को लेकर स्वीप कोषांग अभियान चला रहा है। स्वीप कोषांग की सहायक नोडल अधिकारी शालिनी श्रीवास्तव ने बताया कि जिला प्रशासन का मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर खासा जोर है। जिले के सभी विभागों के पदाधिकारियों व कर्मियों को जागरूक करते हुए मतदाता जागरूकता फोरम का गठन किया जा रहा है।
जिले के सभी डिग्री व इंटर कॉलेजों में इएलसी यानी इलेक्टोरल लिटरेसी क्लब का गठन किया गया है। इसमें एक वर्तमान का वोटर तो दूसरा भविष्य के वोटर है। साथ ही गांव-गांव में जागरूकता फैलाने के लिए प्राथमिक व परिषदीय विद्यालयों के संबंधित बीएलओ व हेडमास्टर चुनाव पाठशाला का आयोजन करा रहे हैं।
गांव की महिला व पुरुष को बुलाकर लोकतंत्र के इस महापर्व को लेकर जागरूक किया जा रहा है। इस दौरान निर्भीक व निडर होकर मतदान करने की भी शपथ दिलाई जा रही है। आने वाले दिनों में जिले के पाॅलिटेक्निक, आईटीआई, डीएलइडी कॉलेजों में भी मतदाता जागरूकता कार्यक्रम चलाया जाएगा।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि बूथ लेवल अधिकारी की ओर से घर-घर जाकर चिह्नित 85 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों एवं दिव्यांग श्रेणी के विशेष योग्यजन मतदाताओं को होम वोटिंग की जानकारी दी जा रही है। उन्होंने बताया कि होम वोटिंग सुविधा का लाभ देने के लिए मतदान दल जिले की सभी विधानसभा क्षेत्र में निर्धारित रूट चार्ट के अनुसार पात्र मतदाताओं के उनके घर तक पहुंचे। यहां सभी आवश्यक तैयारियों के बाद निर्वाचन प्रक्रिया के तहत बूथ बनाकर होम वोटिंग करवाई गई।

वर्ष 2014 में हुए लोकसभा का विवरण व मतदान प्रतिशत
विधानसभा मतदाता पड़े मत प्रतिशत
देवरिया 3,28,762 1,87,154 56.93
पथरदेवा 3,19,523 1,90,860 59.93
रामपुर कारखाना 3,32,439 1,95,849 58.91
तमकुहीराज 3,81,951 2,16,123 56.58
फाजिलनगर 3,88,302 2,18,832 56.36

कुल - 17,50,977 10,08,838 57.61 प्रतिशत

वर्ष 2019 में हुए लोकसभा का विवरण व मतदान प्रतिशत

विधानसभा मतदाता पड़े मत प्रतिशत

देवरिया 3,51,902 1,82,356 51.82

पथरदेवा 3,54,939 1,91,947 54.07

रामपुर कारखाना 3,61,151 1,91,572 53.04

तमकुहीराज 3,65,861 2,01,298 55.02

फाजिलनगर 3,72,660 2,04,709 54.93



कुल - 18,06,513 9,71,882 53.79 प्रतिशत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें