फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दुष्कर्म के आरोपी निलंबित तहसीलदार का प्रयागराज में मिला लोकेशन

विज्ञापन
विज्ञापन
केस दर्ज होने के बाद फरार है आरोपी तहसीलदार, भाजपा नेत्री से दुष्कर्म का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर। भाजपा नेत्री से दुष्कर्म के मामले फरार चल रहे निलंबित तहसीलदार का अंतिम लोकेशन पुलिस को प्रयागराज की तैयारी कर रही है। घटनास्थल सहित अन्य पहलुओं पर जांच कर रही है। आरोपी की कुछ लोगों से बात भी बृहस्पतिवार को हुई है। पुलिस को आशंका है कि वह गिरफ्तारी से बचने के लिए अग्रिम जमानत की चक्कर में है। एकौना थाना क्षेत्र के एक गांव की भाजपा नेत्री से रेप और गर्भपात कराने के आरोप में पुलिस ने रुद्रपुर के तहसीलदार अभयराज पर केस दर्ज किया है। तहसीलदार को बृहस्पतिवार को निलंबित कर दिया गया। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। सूत्रों की माने तो रुद्रपुर का निलंबित तहसीलदार पर दुष्कर्म का मामला दर्ज होने के बाद वह जिला छोड़ दिया है। पुलिस को उसकी लोकेशन प्रयागराज में मिली है। उसके मोबाइल फोन के काल डिटेल से इस बात की पुष्टि हुई है कि उसकी बात पीड़िता से अक्सर हुआ करती थी। पिछले माह में दोनों का लोकेशन भी कई बार एक साथ एक ही जगह पर मिली है। बताया जा रहा है कि आरोपी प्रयागराज अपने केस के सिलसिले में वह प्रयागराज गया होगा। जबकि दूसरी तरफ पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए उसके संभावित ठिकानों पर दबिश भी दे रही है। पुलिस सूत्रों के अनुसार फरार होने के दौरान उसका लोकेशन गोरखपुर में भी मिला है। कुछ लोगों से उसकी बातें भी हुई हैं। बार-बार वह अपना नंबर बंद कर दे रहा है। ताकि पुलिस उस तक न पहुंच जाए। कोतवाल उमेश वाजपेयी ने बताया कि आरोपी को पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है। उसके बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। उसकी अंतिम लोकेशन प्रयाग राज में मिली है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें