देवरिया। राजकीय पशु चिकित्सालय भागलपुर की टीम ने ग्राम ठाकुर गौरी में शनिवार को पंडित दीन दयाल उपाध्याय पशु आरोग्य मेले का आयोजन किया। मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष सुशील कुमार सिंह, ग्राम प्रशासक के प्रतिनिधि ने गो पूजन कर किया। कार्यक्रम में पशु चिकित्साधिकारी डॉ. राम श्याम सिंह ने विभाग की ओर से संचालित योजनाओं टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान, पशु बीमा आदि के बारे में पशुपालकों को जानकारी दी। संवाद