अज्ञात कारणों से लगी आग में ट्रैक्टर जला
बघौचघाट। स्थानीय थाना क्षेत्र कोटवा मिश्र गांव में अज्ञात कारण से लगी आग से ट्रैक्टर जल गया।
कोटवा मिश्र निवासी मारकंडेय दूबे अपना ट्रैक्टर घर से कुछ दूरी पर खड़ा किए थे। शनिवार की देर रात ट्रैक्टर में आग लग गई। बैट्री फटने की आवाज सुनकर ट्रैक्टर मालिक पहुंच गए। आसपास के लोग भी जुट गए। ग्रामीणों की मदद से ही आग पर काबू पाया गया। वाहन स्वामी की सूचना पर पहुंची डायल-112 पुलिस ने मामले की जांच की। आग लगने के कारण का पता नहीं चल सका। एसओ नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि ट्रैक्टर में आग लगने की सूचना पर मौके पर पुलिस गई थी। तहरीर मिलने पर इसकी जांच कराई जाएगी।