फोटो समाचार।
रुद्रपुर। कोतवाली में रविवार को करीब पचास लाख रुपये की अवैध शराब को नष्ट किया गया। विभिन्न जांच और छापा मार कार्रवाई के दौरान बरामद शराब को तहसीलदार की मौजूदगी में जेसीबी से गड्ढा खोदकर नष्ट की गई।तहसीलदार केके मिश्र और सीओ जिलाजीत ने बताया कि पुलिस की कई कार्रवाई में बरामद शराब कोतवाली परिसर में रखी गई थी। अधिकारियों से अनुमति मिलने के बाद शराब को नष्ट कर दिया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक नवीन प्रताप सिंह, शिवबचन, अशोक कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद