फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: शराब तस्करों की गाड़ी ने टेंपो में मारी टक्कर, आठ घायल

Sun, 10 Dec 2023 12:27 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। सलेमपुर से तेज गति से आ रही शराब लदी एक कार ने भरथुआ चौराहे के पास एक टेंपो में टक्कर मार दी। इससे टेपों में सवार चालक समेत आठ लोग घायल हो गए। घायलों का देवरिया मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। दो की हालत गंभीर देखकर डॉक्टरों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब बरामद कर अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने कार से अंग्रेजी शराब का 1136 पाउच बरामद किया है।
विज्ञापन


बरहज थाना क्षेत्र के देवकली निवासी शिल्पी कुशवाहा (20), बहन मुस्कान कुशवाहा (18) भटनी में ब्यूटी पार्लर चलाती हैं। खुखुंदू के मुसैला चौराहे पर रहती हैं। रोज की तरह दोनों बहन शुक्रवार की रात को भी पार्लर बंद कर मुसैला आने के लिए भटनी से टेंपो में सवार हुईं। चालक टेंपो में दोनों बहनों के अलावा अनवर निवासी वभनगया थाना वेपू भागलपुर, बिहार सहित आठ लोगों को लेकर मुसैला आ रहा था।
टेंपो भरथुआ चौराहे के पास पहुंचा था कि सलेमपुर की तरफ से तेज रफ्तार से आ रही लग्जरी कार ने उसमें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज हुई कि टेंपो पलट गया। हादसे के बाद आस-पास लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। उधर, हादसे के बाद उसमें सवार युवक कार छोड़कर भाग गए। पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज, देवरिया भिजवाया। पुलिस की जांच में बिहार की नंबर लगी कार से अंग्रेजी शराब का 1136 पाउच बरामद हुआ।
विज्ञापन

एसआई सूर्यनाथ सिंह की तहरीर पर अज्ञात तस्करों पर केस दर्ज किया गया है। इंस्पेक्टर संतोष कुमार सिंह ने बताया कि हादसे के बाद तस्कर गाड़ी छोड़ फरार हो गए। पकड़ी गई शराब बिहार में बेचने के लिए जा रही थी। तस्करों पर केस दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें