पडरौना। होली के दिन बुधवार को जिले की सभी शराब की दुकानें बंद रहेंगी। डीएम ने लोक शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से शराब की दुकानें बंद रखने का आदेश जारी किया है। डीएम महेंद्र सिंह तंवर ने बताया कि जिले की सभी देशी मदिरा, कम्पोजिट, मॉडल शॉप्स की दुकानें और बार अनुज्ञापन, भांग व ताड़ी की फुटकर दुकानें चार मार्चको सायं 05:30 बजे तक बंद रहेंगे। डीएम ने कहा कि बंदी अवधि के लिए संबंधित अनुज्ञापियों को किसी प्रकार का प्रतिफल देय नहीं होगा। डीएम ने सभी संबंधित अधिकारियों एवं अनुज्ञापियों को आदेश का कड़ाई से अनुपालन कराया जाएगा।