फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लाइनमैन साहब, बरियारपुर थाने में आग लग गई है, बिजली काट दीजिए

Fri, 01 Sep 2023 11:27 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। बरियापुर थाना निवासी एक शराबी के घर की बिजली शुक्रवार की रात में करीब दस बजे केबल जलने से गुल हो गई। इस पर उसने लाइनमैन को फोन पर सूचना दे दी कि बरियापुर थाने में आग लग गई है और काफी संख्या में पुलिसकर्मी फंस गए है। तुरंत बिजली काट दी जाए, नहीं तो पूरा थाना जल जाएगा। शराबी की सूचना पर लाइनमैन ने जेई को जानकारी दिया और उपकेंद्र से जुड़े करीब दो सौ गांवों की बिजली काट दी गई। जब लाइनमैन ने घटना के बारे में थाना प्रभारी से बात किया तो सूचना गलती पाई गई। इसको लेकर करीब आधे घंटे तक बिजली कटी रही। वहीं धीरे- धीरे अफवाह पूरे इलाके में फैल गई। आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। जब लोगों को जानकारी मिली की घटना गलत है तो राहत की सांस ली। थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह ने बताया कि गलत सूचना देने वाले की तलाश की जा रही है। आग की घटना नहीं हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें