फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की चपेट से लाइनमैन की मौत

Wed, 03 May 2023 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लाइनमैन जितेंद्र की फाइल फोटो
विज्ञापन
बरपार मोड़ के पास हुआ हादसा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बैतालपुर। गौरी बाजार के बरपार मोड़ के पास बुधवार को वाहन की चपेट में आने से एक लाइनमैन गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

बैतालपुर बिजली उपकेंद्र पर तैनात गौरीबाजार क्षेत्र के भगुआं गांव निवासी जितेंद्र कुमार यादव 48 पुत्र काशीनाथ यादव बाइक से दोपहर में उपकेंद्र से बैतालपुर बाजार जा रहे थे। अभी वह बरपार मोड़ के पास पहुंचे थे कि बाइक सड़क किनारे खड़ी कर रहे थे। इसी दौरान पीछे से अज्ञात चार पहिया वाहन उन्हें टक्कर मार कर भाग निकला। गंभीर रूप से घायल जितेंद्र को परिजन अरौर आसपास के लोग जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जितेंद्र को मृत घोषित कर दिया। जितेंद्र की मौत की खबर सुनते ही परिजन दहाड़े मार कर रोने लगे। दुर्घटना में पिता की मौत की खबर सुनते ही विदेश में नौकरी कर रहे छोटे बेटे राकेश फोन पर ही फूट-फूट कर रो पड़ा। पत्नी बच्ची देवी और बड़ा बेटा सुशील अचेत हो जा रहे थे। जबकि दोनों बड़ी बेटियां पिता की मौत की खबर सुनकर अपनी ससुराल से मायके आकर पिता के शव से लिपटकर दहाड़े मारकर रोने लगी। गौरी बाजार थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी है, तहरीर मिलने पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें