फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अयोध्या की तरह टीकर में हुई प्राण-प्रतिष्ठा, शामिल हुए डीएम

विज्ञापन
बरहज के टीकर ​स्थित बाबा इंद्रम​णि धाम में मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा के बाद पूजा-अर्चन करते डीएम औ
विज्ञापन
बरहज। क्षेत्र के टीकर गांव स्थित बाबा इंद्रमणि धाम में सोमवार को अयोध्या की तरह वैदिक मंत्रों के बीच प्रभु श्रीराम की मूर्ति, जबकि पैना और भलुअनी के गोविंद वल्लभ पंत वार्ड में शिवलिंग का प्राण-प्रतिष्ठा कराई गई। टीकर गांव में प्रभु के मूर्ति प्राण-प्रतिष्ठा कार्यक्रम में डीएम अखंड प्रताप सिंह भी शामिल हुए। उन्होंने प्रभु की आरती उतारी।
विज्ञापन

बाबा इंद्रमणि धाम में करीब ढ़ाई बजे आचार्य डॉ.अखिलेश पांडेय, सत्यम तिवारी, अभिषेक और रितेश दूबे के मंत्रोच्चार के बीच डॉ. मयंक दूबे और अनुराधा ने प्रभु की मूर्ति की प्राण-प्रतिष्ठा कराई। इस अवसर पर डीएम अखंड प्रताप, एसडीएम अवधेश कुमार निगम भी इसके साक्षी बने। दूसरी ओर पैना मंदिर परिसर में हवन-पूजन, जबकि भलुअनी में भगवान शिव को कस्बे का भ्रमण कराकर गोविंद वल्लभ पंत वार्ड स्थित मंदिर परिसर में स्थापित कराई गई। इस दौरान पूर्णिमा, यशवंत सिंह, नवनीत पाठक, सुनील पाठक, प्रभुनाथ पाठक, सौरभ मिश्र, धनेश पटेल, सदानंद, नित्यानंद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें