फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: जंफर उड़ने से आधा दर्जन गावों की बत्ती गुल

Fri, 28 Jun 2024 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तीन दिन पहले आई हवा व बारिश की वजह पोल से जंफर टूट जाने से लार बिजली घर से जुड़े करीब आधा दर्जन गांव अंधेरे में डूबे हुए हैं। इस कारण उपभोक्ता इस भरी गर्मी में परेशानी में दिन बिताने को मजबूर हैं। थोड़ी सी हवा और बारिश से ही ग्रामीण इलाकों में दी जाने वाली सप्लाई अपने आप ठप हो जा रही है। इसकी सूचना बार-बार विभाग के लोगों को दी जा रही है, लेकिन अब तक कोई सुधार नहीं हुआ है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बिजली पावर हाउस लार से भागलपुर फीडर के सैकड़ों गांवों में सप्लाई दी जाती है। तीन दिन पहले आंधी और बारिश में संजाव में पोल से जंफर उड़ गया। इस कारण हरखौली, खरका, भरौली, रुच्चापार सहित आधा दर्जन गांवों की सप्लाई बाधित हो गई। इसे लेकर तीन दिनों से जेई से लेकर एसडीओ तक शिकायत की गई, लेकिन सप्लाई चालू नहीं की गई।
भरौली के संतोष दुबे ने बताया कि संविदा का कोई कर्मचारी सुनने को तैयार नहीं है। एसडीओ से शिकायत की जा रही है लेकिन कोई हल नहीं निकल रहा है। हरखौली के संजय जायसवाल का कहना है कि पूरा गांव गर्मी से परेशान है, लेकिन विभाग को कोई कर्मचारी या अधिकारी सुनने को तैयार नहीं है। खरका के संतोष ओझा ने बताया कि संविदा का कोई कर्मचारी बिजली ठीक करने आता है तो वह कम से कम 500 रुपया लेता है। इसके बावजूद कोई नहीं आ रहा है। लोग इस गर्मी में तड़प रहे हैं।
विज्ञापन



कोट
इस संबंध में एसडीओ मनीष यादव ने बताया कि तीन दिन पहले तेज हवा के साथ बारिश में जंफर उड़ गया। लेकिन कहां पर उड़ा है यह पता नहीं चल पा रहा था। कर्मचारियों के प्रयास से पता चला कि जंफर संजाव में उड़ा है। कर्मचारी भेज दिया गया है, हर हाल में बिजली सप्लाई चालू हो जाएगी ।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें