रुद्रपुर। क्षेत्र के एक परिषदीय विद्यालय के परिसर में सोमवार को बिजली गिरने से छात्र गंभीर रूप झुलस गया। सीएचसी के चिकित्सक ने हालत नाजुक देख मेडिकल कॉलेज देवरिया रेफर कर दिया। पूर्व माध्यमिक विद्यालय नरायनपुर में दोपहर करीब एक बजे हैंडपंप पर कक्षा सात का छात्र शिवम (13) पुत्र अनिरुद्ध साहनी पानी पीने गया था। हल्की बारिश के बीच छात्र पर बिजली गिर गई। वह बेहोश हो गया। पूरे परिसर में छात्र घबरा गए। संवाद