फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भूमि आवंटन के लिए एसडीएम के वाहन के सामने लेटे

विज्ञापन
भाटपार रानी तहसील परिसर में पीड़ित परिवारों से वार्ता करते एसडीएम।संवाद - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
भूमि आवंटन के लिए एसडीएम के वाहन के सामने लेटे
विज्ञापन

एसडीएम के आश्वासन पर धरना समाप्त
भाटपार रानी(संतकबीरनगर)। ग्राम पंचायत जगउर में दो दिन पहले तहसील प्रशासन ने सरकारी भूमि से उजाड़े गए पीड़ित भूमिहीन परिवार बृहस्पतिवार पूरी रात पशुओं के साथ डटे रहे। गांव के लोगों ने पीड़ितों के परिवारों के भोजन और पशुओं के लिए चारे आदि की व्यवस्था की।
धरने के तीसरे दिन शुक्रवार दोपहर एसडीएम संजीव कुमार उपाध्याय ने पात्रता के आधार पर जांच कर पट्टा आवंटित करने की कार्यवाही करने का आश्वासन पर पीड़ित अपने पशुओं के साथ वापस गांव चले गए।
विज्ञापन

दो दिन पहले तहसील प्रशासन ने 20 वर्षों से सरकारी भूमि पर झोपड़ी, नाद, खूंटा, खोंप आदि डालकर बसे गांव के अनेक भूमिहीन परिवारों को तहसील प्रशासन ने जेसीबी लगाकर उजड़वा दिया था। पीड़ित उसी दिन सायंकाल तहसील परिसर में अपने गाय, भैंस, बछड़ों और बैलों के साथ पहुंचकर धरने पर बैठ गए थे। उप जिलाधिकारी तीसरे दिन दोपहर धरना स्थल पर पहुंचकर पीड़ितों से उनके पशुओं को शेल्टर हाउस भिजवाने की बात करने लगे।
इस पर पीड़ित पुरुष और महिलाएं उग्र होकर आक्रोशित हो गए। यह देख जब एसडीएम अपनी गाड़ी से तहसील से बाहर कहीं जाने लगे तो पीड़ित परिवार उनकी गाड़ी के आगे लेट गए और अपनी बात कहने लगे।
विज्ञापन

बाद में उपस्थित माकपा नेता साधु शरण, सपा के रविंद्र कुशवाहा, कुछ सामाजिक कार्यकर्ता व भाकपा के छोटे लाल कुशवाहा आदि ने वार्ता करने पर एसडीएम ने पीड़ितों को लिखित आश्वासन दिया कि सरकारी जमीन से बेदखल हुए गांव के व्यक्तियों की पात्रता जांच कर यथाशीघ्र पट्टा आवंटन की कार्रवाई की जाएगी। उसके बाद पीड़ित अपने पशुओं के साथ वापस गांव चले गए। उप जिला अधिकारी संजीव उपाध्याय ने बताया कि पात्रता की जांच कर पट्टा आवंटन की कार्य वाही यथाशीघ्र की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें