भाटपाररानी। बनकटा थाना क्षेत्र के एक गांव में एक लेखपाल की बंजर की भूमि पर अवैध कब्जा करने और गन्ना विभाग के गोदाम से जंगला, दरवाजा व ईंट निकालने के मामले में एसडीएम ने शनिवार को लेखपाल को निलंबित कर दिया।
सहकारी गन्ना विकास समिति प्रतापपुर के सचिव ने थानाध्यक्ष बनकटा, एसडीएम भाटपाररानी तथा जिला गन्ना अधिकारी को पत्र देकर आरोप लगाया था कि जंजीरहा गांव में विभाग का गोदाम है। इसमें से जंजीरहा के रहने वाले सतीश कुमार भाटपाररानी में लेखपाल के पद पर कार्यरत हैं। वे अपने विभागीय पद का दुरुपयोग करते हुए गांव में बंजर की जमीन पर कब्जा कर मकान बनवा रहे हैं। गोदाम में लगे जंगला, दरवाजा व दीवार का ईंट निकाल लिए हैं। मामले को गंभीरता लेते हुए एसडीएम संजीव उपाध्याय ने निरीक्षण किया। उन्होंने शिकायत की पुष्टि होने और दोषी मिलने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया। एसडीएम संजीव कुमार उपध्याय ने बताया कि जांच में प्रथम दृष्टया दोषी मिलने पर लेखपाल को निलंबित कर दिया गया है। सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने को लेकर 122 बी की कार्रवाई भी की गई है।