उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने नव निर्वाचित पदाधिकारी।संवाद
उप्र लेखपाल संघ का सदर तहसील में हुआ चुनाव
संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ का द्विवार्षिक अधिवेशन रविवार को सदर तहसील परिसर में हुआ। इसमें प्रदेश संगठन मंत्री व पूर्वी जोन के पर्यवेक्षण में जिला इकाई के पदाधिकारियों का चुनाव हुआ। इसमें संकट मोचन चतुर्वेदी और रवि अग्रवाल मंत्री निर्वाचित घोषित किए गए।
चुनाव अधिकारी व मंडल सचिव प्रदीप गुप्ता, सहायक निर्वाचन अधिकारी व जिला मंत्री गोरखपुर दिनेश चंद्र शर्मा, जिला मंत्री महराजगंज कृष्ण मोहन यादव की देखरेख में हुए चुनाव में रामदास यादव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, उमेश यादव कनिष्ठ उपाध्यक्ष, समीर सिद्धार्थ उप मंत्री, अजय चौरसिया कोषाध्यक्ष तथा ओमप्रकाश कुशवाहा ऑडिटर निर्वाचित किए गए।