लार रोड। बढ़या हरदो गांव में एक अलग तरह का मामला सामने आया है। यहां बनने वाली सड़क को छोड़कर ठेकेदार ने दूसरी सड़क खोदवा दिया, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। गांव में 160 मीटर की एक सीसी सड़क बनने वाली थी। कार्य करा रहे ठेकेदार द्वारा इस बनने वाली सड़क को छोड़कर उसके बगल से जाने वाली 550 मीटर की दूसरी सड़क खुदवा दिया गया। अब जानकारी सामने आने पर मामले की लीपापोती की जा रही है। जेई संतोष कुमार ने बताया कि गलती से ठेकेदार ने दूसरी सड़क खुदवा दिया है, जो सड़क खोदी गई है उसका भी टेंडर होने वाला है। टेंडर होते ही वह सड़क भी बनवा दी जाएगी।